उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: आज राजगंज बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. भाजपा राजगंज मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की और लोगों के बीच झालमुड़ी एवं मिठाई बांटकर जीत का उत्सव मनाया.
इस मौके पर भाजपा नेता नीलकंठ रवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों और दूरदर्शी नीतियों पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिले परिणाम न केवल पार्टी की जीत है, बल्कि यह लोकतंत्र और प्रगति की भी जीत है.
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने शांति, स्थिरता और समावेशी विकास को चुनकर एक नई शुरुआत की है. वहीं असम में लगातार मिल रहा जनसमर्थन सरकार द्वारा किए गए बुनियादी ढांचे के विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं का परिणाम है. पुडुचेरी में मिली सफलता भाजपा के सुशासन के संकल्प को और मजबूती देती है.
इस दौरान अजय राम माहुरी, गौतम साव, सुनील साव, शांति देवी, कामेश्वर महतो, अलसा सोरेन, विक्रम ठाकुर, चंदन भारती, दिनेश मरांडी, लखी रजवार, निखिल दत्ता, विकास अग्रवाल, सुबोध गोराई, परमेश्वर मिस्त्री सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: असम, बंगाल व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर बरही विधायक मनोज यादव ने जताई खुशी