नंदकिशोर कुमार/न्यूज़11 भारत
गुमला /डेस्क: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद डुमरी प्रखंड क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. इस अवसर पर डुमरी बस स्टैंड के समीप भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जवाहर कवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से जीत का जश्न मनाया. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की और जमकर आतिशबाजी की. पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय और भरती जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित सह जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है प्रखंड अध्यक्ष जवाहर कवर ने कहा कि यह परिणाम देश की जनता के भाजपा के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को मजबूती से करती रहेगी इस दौरान मौके पर विजय केशरी,अनिल ताम्रकार, जगरनाथ भगत राजेश केशरी अनिरुद्ध चौधरी, उमेश ताम्रकार, विकाश कवर, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे