सेंट क्लेरेट स्कूल, बरवाडीह में नन्हे कदमों का जश्न, किंडरगार्टन दीक्षांत समारोह...

सेंट क्लेरेट स्कूल, बरवाडीह में नन्हे कदमों का जश्न, किंडरगार्टन दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सेंट क्लेरेट स्कूल बरवाडीह में नन्हे कदमों का जश्न किंडरगार्टन दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह के खुरा रोड स्थित सेंट क्लारेट स्कूल, बरवाडीह में किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 09:45 बजे हुई और दोपहर 12 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर कुल 101 बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके प्रथम शैक्षणिक पड़ाव की उपलब्धि का सम्मान किया गया.समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फादर सीबी (शिक्षा प्रभारी, बेंगलुरु) उपस्थित रहे. उनके साथ प्रबंधक फादर जोशी, प्राचार्य फादर जॉर्ज तथा फादर राजेश की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की. अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बच्चों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.विद्यालय के ध्येय वाक्य “एवर ऑनवर्ड” के अनुरूप यह समारोह नन्हे विद्यार्थियों के जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा का संदेश देता नजर आया. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें गीत, नृत्य और समूह प्रस्तुति शामिल थीं. बच्चों के आत्मविश्वास और उत्साह ने उपस्थित अभिभावकों को भावविभोर कर दिया.अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह बच्चों के शैक्षणिक जीवन की मजबूत नींव का प्रतीक है. “आज छोटी-छोटी उपलब्धियों का उत्सव, कल बड़े सपनों की प्रेरणा” — यही संदेश पूरे कार्यक्रम में झलकता रहा.

इस अवसर पर शिक्षिकाएं सुजिता कुजूर, सुषिला खलखो, संगीता कच्छप, संतोषी कुजूर, अलीवा आर वो टी  एवं मुक्तिमणि सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही. कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास की महत्वपूर्ण भूमिका रही.अंत में प्राचार्य, शिक्षकगण एवं प्रबंधन समिति ने अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ समारोह का समापन किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, गर्व और प्रेरणा का वातावरण बना रहा.

यह भी पढ़ें: धमकी के बाद ईरान में शुरू हो गये धमाके, इजरायल-अमेरिका के हमलों से दहली ईरान की राजधानी

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम