ऑटो-स्कूटी विवाद में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस, मारपीट और लूट के लगाए आरोप

ऑटो-स्कूटी विवाद

ऑटो-स्कूटी विवाद में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस, मारपीट और लूट के लगाए आरोप

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ऑटो और स्कूटी के बीच हुए विवाद के बाद मामला बढ़ गया. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

ऑटो-स्कूटी विवाद में दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस मारपीट और लूट के लगाए आरोप

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ऑटो और स्कूटी के बीच हुए विवाद के बाद मामला बढ़ गया. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष ने मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और 63 हजार रुपये नकद व सोने की चेन ले जाने का आरोप लगाया है. वहीं, दूसरे पक्ष ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

काली प्रसाद ने 10-12 लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप
पहले पक्ष की ओर से दीपानगर, पंडरा निवासी काली प्रसाद जायसवाल ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कौशल सिंह, रोहित सिंह, आदित्य सिंह, मृणाल सिंह, अभिषेक शर्मा और अर्पण रेस्टोरेंट के मालिक राजन समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है.

प्राथमिकी के अनुसार, 9 अगस्त को भारत पेट्रोल पंप के समीप स्थित उनकी दुकान पर 10-12 लोग हथियार लेकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. काली प्रसाद का आरोप है कि उन्हें बचाने के दौरान उनके हाथ और गाल पर चाकू से वार किया गया. इसके बाद आरोपियों के उनके घर पहुंचने और तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया गया है. घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने की बात भी प्राथमिकी में कही गयी है. काली प्रसाद ने आरोप लगाया है कि दुकान से 63 हजार रुपये नकद और उनके गले से सोने की चेन लेकर आरोपी फरार हो गये.

कौशल सिंह ने कांड संख्या 276/2026 में दर्ज कराया केस
इधर, दूसरे पक्ष से कौशल सिंह ने सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या 276/2026 दर्ज कराया है. कौशल सिंह, आदित्य सिंह और रोहित सिंह के पिता हैं. उनकी शिकायत के अनुसार, उनके बेटे आदित्य सिंह स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान जायसवाल स्टील के पास एक ऑटो चालक से विवाद हो गया. कौशल सिंह के अनुसार, उक्त ऑटो चालक जायसवाल स्टील की दुकान का स्टाफ है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ऑटो-स्कूटी विवाद के बाद काली जायसवाल और अन्य लोगों ने आदित्य सिंह के साथ मारपीट की. कौशल सिंह देवघर गए हुए थे, जब वह वहां से लौटे तो वह दुकानदार के पास बात करने गए कि आखिर उनके बेटे के साथ क्यों मारपीट की गयी. इस दौरान विवाद बढ़ गया और कौशल सिंह के साथ भी मारपीट की गयी. मारपीट में कौशल सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी और सिर पर सात टांके लगाए गए. शिकायत में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. कौशल सिंह ने अपनी शिकायत में काली जायसवाल, नीरज जायसवाल और धीरज जायसवाल समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के साथ घायलों की तस्वीर और मेडिकल दस्तावेज भी संलग्न किये जाने की बात कही गयी है.

पुलिस कर रही दोनों मामलों की जांच
एक ही विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस घटनास्थल, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को छात्रों का आंदोलन होगा तेज, सड़कों पर निकालेंगे भव्य तिरंगा यात्रा, नहीं होगा CM आवास का घेराव 

 

संबंधित सामग्री

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने के मामले में फैसला सुनाया है.