न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के अरगोड़ा से दो बच्चों के 'अपहरण' का मामला फर्जी पाया गया. दरअसल दोनों बच्चे खुद ही अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे. दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है.
23 जुलाई को अरगोड़ा से दो बच्चों के 'अपहरण' होने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से यह सामने आया कि बच्चों का अपहरण नहीं हुआ है. बच्चों को सकुशल बरामद करने के बाद बच्चों से इस संबंध मे पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि परेशानी और भूख की वजह से वे घर छोड़कर रिश्तेदार के घर चले गए थे. रांची पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के खाते में आए ₹2,500, रक्षा बंधन से पहले आ सकती है एक और किस्त