JTET परीक्षा

गढ़वा: दुर्घटना में घायल होने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, एंबुलेंस में बैठकर दी JTET परीक्षा

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अभ्यर्थी को जिला प्रशासन ने एंबुलेंस में ही परीक्षा देने की व्यवस्था कराई, ताकि वह परीक्षा से वंचित न रह जाए.

By : Dipali Kumari
गढ़वा: दुर्घटना में घायल होने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, एंबुलेंस में बैठकर दी JTET परीक्षा

न्यूज़11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के दौरान गढ़वा जिला प्रशासन की मानवीय पहल सामने आई है. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अभ्यर्थी को जिला प्रशासन ने एंबुलेंस में ही परीक्षा देने की व्यवस्था कराई, ताकि वह परीक्षा से वंचित न रह जाए.

जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी जावेद अंसारी 13 अक्टूबर 2026 को हुई एक दुर्घटना में घायल हो गए थे. उनके कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी. इसके बावजूद उन्होंने परीक्षा देने का फैसला किया और रविवार को एंबुलेंस से आर.के.वी.एस. संस्थान, रेहला रोड, सोनपुरवा स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे.

अभ्यर्थी ने अपनी शारीरिक स्थिति की जानकारी केंद्राधीक्षक और प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को देते हुए एंबुलेंस में ही परीक्षा देने की अनुमति मांगी. मामले की जानकारी उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा को दी गई. इसके बाद उपायुक्त ने मानवीय पहल करते हुए अभ्यर्थी को एंबुलेंस में परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की.

प्रशासन की ओर से परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एंबुलेंस में ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई. इस दौरान केंद्राधीक्षक और प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट भी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे.

जिला प्रशासन की इस पहल से घायल अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला. प्रशासन के इस निर्णय की सराहना हो रही है.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा: उरवां मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौत से आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम 

संबंधित सामग्री

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026
मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर सोने के जेवरात समेत ईंट भट्ठा के पैसे पर हाथ साफ कर दिया.

11 November 2026