टोरी–चंदवा ROB रद्द होने पर फिर उठी आवाज, पंसस अयुब खान ने केंद्रीय मंत्री नितिन...

टोरी–चंदवा ROB रद्द

टोरी–चंदवा ROB रद्द होने पर फिर उठी आवाज, पंसस अयुब खान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पुनर्विचार की मांग

टोरी–चंदवा राष्ट्रीय राजमार्ग (पुराना NH-99, नया NH-22) पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) परियोजना रद्द किए जाने के विरोध में जनप्रतिनिधियों की ओर से आवाज तेज होने लगी है.

टोरी–चंदवा rob रद्द होने पर फिर उठी आवाज पंसस अयुब खान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पुनर्विचार की मांग

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
चंदवा/डेस्क:
टोरी–चंदवा राष्ट्रीय राजमार्ग (पुराना NH-99, नया NH-22) पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) परियोजना रद्द किए जाने के विरोध में जनप्रतिनिधियों की ओर से आवाज तेज होने लगी है. कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर परियोजना को पुनः बहाल करने तथा फ्लाईओवर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आग्रह किया है. उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी केंद्रीय मंत्री को टैग कर ध्यान आकर्षित किया है.

पत्र में अयुब खान ने उल्लेख किया है कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 29 जून 2026 को मंत्रालय की समीक्षा बैठक में झारखंड की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग एवं रेलवे ओवरब्रिज (ROB) परियोजनाओं को रद्द करने के निर्देश दिए गए, जिनमें टोरी–चंदवा ROB परियोजना भी शामिल है. परियोजना रद्द होने का कारण भूमि अधिग्रहण में देरी बताया गया है.

उन्होंने कहा कि इस ROB का शिलान्यास 3 अप्रैल 2021 को किया गया था. निविदा प्रक्रिया, बजट आवंटन तथा प्रारंभिक तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं. ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि अगले दो-तीन वर्षों में फ्लाईओवर बन जाने से टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी, लेकिन परियोजना रद्द होने की खबर से क्षेत्र में निराशा का माहौल है.

अयुब खान ने पत्र में कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर कोयला मालगाड़ियों सहित अन्य ट्रेनों की लगातार आवाजाही के कारण फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है. उन्होंने दावा किया कि कई बार एंबुलेंस जाम में फंस जाती हैं और गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता. इसके अलावा आम नागरिकों, छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को भी प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

उन्होंने जनहित का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री से परियोजना रद्द करने के निर्णय पर पुनर्विचार कर टोरी–चंदवा ROB परियोजना को पुनः बहाल करने एवं फ्लाईओवर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है.

संबंधित सामग्री

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

झारखंड

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर