बुंडू की बेटियों ने खेलों में लहराया परचम, सैलियंस फाउंडेशन और कस्तूरबा की पहल से राज्य टीम में चयन

बुंडू की बेटियों ने खेलों में लहराया परचम, सैलियंस फाउंडेशन और कस्तूरबा की पहल से राज्य टीम में चयन

बुंडू की बेटियों ने खेलों में लहराया परचम सैलियंस फाउंडेशन और कस्तूरबा की पहल से राज्य टीम में चयन

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क: सैलियंस फाउंडेशन की सराहनीय पहल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सहयोग से बुंडू की बेटियां विभिन्न खेलों में झारखंड राज्य टीम में अपनी जगह बना चुकी हैं. थ्रोबॉल में वर्षा कुमारी व कौशल्या कुमारी, खो-खो में रीना कुमारी, निर्मला कुमारी, सुनीता कुमारी, सीता मुंडा व सपना कुमारी, शतरंज में रिया कुमारी तथा हर्डल में खुशबू कुमारी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.

इस सफलता ने न केवल बुंडू का मान बढ़ाया है, बल्कि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा का काम किया है. इस उपलब्धि में कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन भूमिका कुमारी, खेल शिक्षिका सुनीता महतो, कोच विष्णु चरण सवांसी, सहायक कोच धनु नाग तथा सैलियंस फाउंडेशन के निदेशक नीलकंठ कुमार व चंद्रकांत महतो की अहम भूमिका रही है. स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं जयंती रानी, ज्योति शर्मा, काजल ब्रह्मचारी, प्रियंका वर्मा, शिवानी नाग, नेहा कुमारी, प्रेमानंद लाल कुंडू, अनल कुमार, वासुदेव हजम, वीरेंद्र नाथ महतो, गोरेंद्र गोंझू, अक्षय राज व सजल कुंडू ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं.

बुंडू वासियों में इस सफलता को लेकर खुशी की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोग इसे महिला सशक्तिकरण की मिसाल मान रहे हैं, जहां शिक्षा के साथ खेल प्रशिक्षण से बेटियां राज्य स्तर पर झंडा गाड़ रही हैं. यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भविष्य में और अधिक सफलताओं की आधार तैयार कर रही है.

यह भी पढ़ें: धनबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुईं तेज,  उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर

बिहार

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

झारखंड

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुपर लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना बारूद क्रिकेट क्लब

सिमडेगा के बच्चों को जल्द मिलेगी क्रिकेट ग्राउंड की सुविधा - डीसी

घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद, एक गिरफ्तार

झारखंड

घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद, एक गिरफ्तार

रांची के साइबर थाने में ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ आवेदन, गुरु द्रोणाचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायत

झारखंड

रांची के साइबर थाने में ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ आवेदन, गुरु द्रोणाचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायत