बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्...

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026 कुम्हार टोली गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

न्यूज11 भारत

बुंडू/डेस्क: नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने कुम्हार टोली, गोसाईंडीह एवं मांझी टोली में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क के दौरान उन्होंने बहनों, भाइयों तथा माता-पिता तुल्य वरिष्ठजनों से आत्मीय मुलाकात कर समर्थन की अपील की.

इस अवसर पर प्रत्याशी ने नगर पंचायत बुंडू का चुनाव घोषणा पत्र 2026 जनता के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसका मूल मंत्र “सेवा, विकास और विश्वास का संकल्प” है. घोषणा पत्र में पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, खेल मैदान, महिलाओं के स्व-रोजगार, युवाओं के लिए कौशल केंद्र, स्मार्ट नगर और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के ठोस संकल्प शामिल हैं.

जहां एक ओर भविष्य की विकास योजनाओं का स्पष्ट खाका प्रस्तुत किया गया, वहीं अब तक किए गए कार्यों और उपलब्धियों को भी विस्तार से रखा गया. प्रत्याशी ने बताया कि उनके कार्यकाल में नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 600 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण, गरीब व विस्थापित परिवारों के लिए 40 प्लॉट का वितरण, घर-घर कचरा उठाव की व्यवस्था, पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की स्थापना, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, मुख्य चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, जल स्रोतों का विकास, सड़क व नाली निर्माण, पार्क और खेल मैदानों का विकास, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, तथा तेरहों वार्डों में पाइपलाइन बिछाकर नियमित जलापूर्ति जैसे अनेक जनहितकारी कार्य किए गए हैं.

इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए स्व-रोजगार हेतु ऋण सुविधा, स्थानीय लोगों को हाट-बाजार संचालन में प्राथमिकता, श्मशान एवं शव वाहन की व्यवस्था, तालाबों का जीर्णोद्धार, तथा कोरोना काल में निरंतर जनसेवा को लेकर भी स्थानीय जनता ने संतोष और विश्वास व्यक्त किया.जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए बैटरी टार्च चुनाव चिन्ह पर एकजुट होकर मतदान करने का संकल्प लिया. वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि ईमानदार नेतृत्व और निरंतर विकास कार्यों के कारण बुंडू नगर को एक नई दिशा मिली है.

प्रत्याशी ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बुंडू को स्वच्छ, सुंदर, स्मार्ट और सुरक्षित नगर बनाना है, जहां समाज के हर वर्ग को सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों. जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में 'सबका साथ, नगर का विकास' और 'मजबूत नगर, सुरक्षित भविष्य' जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा. लगातार मिल रहे जनसमर्थन से यह स्पष्ट है कि बुंडू की जनता विकास और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

झारखंड

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ NIA की रेड पड़ी. रांची स्थित RSS कार्यालय में हुई बमबारी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.