न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पहली सैलरी मिलने से पहले जेल जाने वाले BSO नंदन कुमार को बड़ी राहत मिली है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत प्रदान की. वह 19 मार्च को साहिबगंज के बरहड़वा में 40 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए थे. शिकायतकर्ता मो. आलमगीर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसीबी दुमका ने उन्हें गिरफ्तार किया था.
बता दें कि नंदन कुमार को JSSC-CGL पास करने के बाद नौकरी मिली थी. उन्होंने महज 2 महीने पहले ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पदभार संभाला था. उनपर जनवितरण प्रणाली (PDS) डीलरों से 5 हजार महीना फिक्स कमीशन बांधने का आरोप था. इसको लेकर दुमका कोर्ट में विजिलेंस केस नंबर 04/2026 के तहत मामला चल रहा है. मामले की सुनवाई न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट में हुई.