पड़वा में हैवानियत: युवक को बेहोश कर निजी अंग में डाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल

पड़वा में हैवानियत: युवक को बेहोश कर निजी अंग में डाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल

पड़वा में हैवानियत युवक को बेहोश कर निजी अंग में डाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है.  लामी पतरा गांव के रहने वाले  युगल भुइयां नामक युवक के साथ अज्ञात बदमाशों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं.

जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने युगल भुइयां को पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने युवक के निजी अंग में 200ml की कोल्ड ड्रिंक की बोतल डाल दी. इस क्रूर हरकत की वजह से युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को  मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जब युवक का एक्सरे कराया तो रिपोर्ट देखकर उनके भी होश उड़ गए. एक्सरे में युवक के शरीर के अंदर बोतल होने की पुष्टि हुई है.

डॉक्टरों ने शुरू किया ऑपरेशन
वर्तमान में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम युवक के शरीर से बोतल निकालने की जटिल प्रक्रिया में जुटी है. युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच और दोषियों की तलाश में जुट गई है.

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल