न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: शहर क्षेत्र अंतर्गत जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर खादी भंडार के पास सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है. जानकारी के अनुसार, रेलिंग का एक हिस्सा पूरी तरह टूट चुका है, वहीं बीच का वर्टिकल लोहे का सपोर्ट भी स्थल से गायब है. इस कारण रेलिंग का पाइप सड़क की ओर झुक गया है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है.
विशेषकर रात के समय यह स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है, जब कम रोशनी के कारण लोगों को यह टूटा हिस्सा दिखाई नहीं देता तब बड़ी दुर्घटना हो सकती है. सड़क की ओर झुकी रेलिंग किसी भी वाहन या व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकती है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संभावित हादसे को देखते हुए जल्द से जल्द रेलिंग की पाइप क़ो ठीक कराई जाए, ताकि आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें.
यह भी पढ़े: डुमरी में भीषण सड़क हादसा, टैंकर और स्कूटी की टक्कर, बच्चे की मौत