न्यूज11 भारत
खूंटी/डेस्क: खूंटी–सिमडेगा मुख्य पथ पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय स्टेनिस लास कुजूर और 56 वर्षीय ग्रेगोरी बिलुंग के रूप में हुई है. दोनों मिशनरी धर्म समाज से जुड़े पादरी थे.
60 सदस्यों की एक टीम तोरपा के चंचला घाघ पिकनिक मनाने गई थी. लौटते समय स्टेनिस लास कुजूर और ग्रेगोरी बिलुंग एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे चकला मोड़ के पास स्कॉर्पियो तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों पादरियों की मौके पर ही मौत हो गई.हादसे की सूचना मिलते ही तोरपा थाना प्रभारी मुकेश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया
यह भी पढ़ें: सहरसा में 14 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव