न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में आज सुबह-सुबह मौसम अचानक बेहद खराब हो गया. जिसका असर रांची आने वाली उड़ान पर भी पड़ा. जानकारी के अनुसार, रांची आने वाली इंडिगो की फ़्लाइट को डाइवर्ट करना पड़ा. फ़्लाइट संख्या 7561 ने कोलकाता तो उड़ान भरी, लेकिन रांची का मौसम खराब रहने के कारण वह रांची एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सकी. बीच रास्ते से वापस कोलकाता डाइवर्ट करना पड़ा. जबकि इंडिगो उड़ान संख्या 6370 2370 रांची दिल्ली भी ख़राब मौसम के चलते डायवर्ट हुई.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी ने किया बीजेपी प्रत्याशी की जीत का दावा