बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में राशि निकासी का मामला, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुल...

बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में राशि निकासी का मामला, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित अकाउंटेंट को किया गिरफ्तार

बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में राशि निकासी का मामला त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित अकाउंटेंट को किया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में 3.15 करोड़ रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की है. उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा के निर्देश पर ट्रेजरी ऑफिसर (टीओ) गुलाब चंद उरांव द्वारा संबंधित मामले में बी.एस.सिटी थाने में देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई.

अपने आवेदन में टीओ ने लिखा है कि 06 अप्रैल 2026 को स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ की गई. जांच के क्रम में कोषागार अभिलेखों एवं बैंक खातों से प्राप्त विवरणियों का परीक्षण किया गया. प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि पुलिस उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह के नाम से वित्तीय वर्ष 2024-25 के माह मई 2024 से मार्च 2026 तक वेतन मद से निकाली गई राशि को अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया.

टीओ के जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त राशि का स्थानांतरण पुलिस विभाग के अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डेय द्वारा अपनी पत्नी के बैंक खाते में कराया गया. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपित अकाउंटेंट कौशल कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है तथा सभी दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. प्रशासन पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उपायुक्त स्वयं पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

जानकारी हो कि, मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी को विस्तृत जांच का आदेश दिया था. उन्हें निर्देशित किया था है कि प्रकाशित समाचार के वर्णित सभी बिंदुओं की गहन जांच करते हुए तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करें. साथ ही, जांच कार्य पूर्ण कर 24 घंटे के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा था.

उधर, अपर समाहर्त्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद उपायुक्त (डीसी) ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश जारी किया. अपर समाहर्ता ने प्रारंभिक जांच में पाया था कि उपेन्द्र सिंह के नाम पर वेतन मद में की गई निकासी सामान्य प्रक्रिया से मेल नहीं खाती और इसमें गंभीर अनियमितता की आशंका है, जिसके बाद डीसी ने मामले से संबंधित व्यक्ति और उससे जुड़े खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू करने, विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं, मामले में संबंधित के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक बोकारो को कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है.

यह भी पढ़े: गढ़वा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई नामचीन होटलों में छापेमारी, 14 जोड़े नाबालिग लड़का-लड़की गिरफ्तार
 

संबंधित सामग्री

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

झारखंड

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?