न्यूज11 भारत
बोकारो/डेस्क: बीएमडब्ल्यू प्लांट के मैनेजर को धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात प्रिंस खान गैंग के कथित सहयोगी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी का प्रिंस खान से सीधा संपर्क था. जांच के दौरान दोनों के बीच करीब डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं. इसके अलावा आरोपी के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड सहित कई महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. मामले में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रंगदारी मांगने की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे. बोकारो पुलिस का कहना है कि अपराधियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा पूरे गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: रिम्स भूमि घोटाले में आरोपी पवन महतो की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 10 जून मिली अगली तारीख