बोकारो: एलएच स्टेट-14 के घर में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे, अवैध डीजल-पेट्रोल रखने की चर्चा

बोकारो: एलएच स्टेट-14 के घर में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे, अवैध डीजल-पेट्रोल रखने की चर्चा

बोकारो एलएच स्टेट-14 के घर में लगी भीषण आग दो लोग झुलसे अवैध डीजल-पेट्रोल रखने की चर्चा

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
बोकारो सिटी थाना क्षेत्र स्थित बीएसएल के एलएच स्टेट-14 के एक आवास में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में घर के अंदर मौजूद महबूब आलम और भाना झा गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों व्यक्ति झुलस चुके थे.

घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट या खाना बनाते समय आग लगने की संभावना जताई जा रही है. वहीं स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि कमरे में बड़ी मात्रा में डीजल और पेट्रोल रखा गया था, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. स्थानीय लोग भी इस मामले में खुलकर कुछ बोलने से बच रहे है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़े: आज रांची के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, समय से पहले निपटा लें अपना काम
 
संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक