नीम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान की कोशिशों में जुटी मोहम्मदगंज पुलिस

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

नीम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान की कोशिशों में जुटी मोहम्मदगंज पुलिस

पिपरा अहरतर भोरहा गांव के समीप पहाड़ी के किनारे स्थित एक नीम के पेड़ से अज्ञात युवक का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है.

नीम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव पहचान की कोशिशों में जुटी मोहम्मदगंज पुलिस

​​न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. थाना क्षेत्र के पिपरा अहरतर भोरहा गांव के समीप पहाड़ी के किनारे स्थित एक नीम के पेड़ से अज्ञात युवक का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया यह मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष आंकी जा रही है, हालांकि अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस स्थानीय स्तर पर और आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान कराने के प्रयासों में जुटी है. पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर  भेज दिया है. पोस्टमार्टम के उपरांत शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल के शीत गृह में सुरक्षित रखा जाएगा.

पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, अज्ञात मृतक की ऊंचाई लगभग 5 फीट है, बाल काले हैं और शरीर की बनावट सामान्य है. पहनावे की बात करें तो युवक ने सफेद और हरे रंग की शर्ट पहनी हुई है, जिस पर नीले व सफेद रंग का चेकदार डिजाइन बना है. इसके साथ ही उसने काले रंग का फुल पैंट पहना है और उसके दाहिने हाथ की कलाई पर लाल रंग का कलावा (मौली धागा) बंधा हुआ है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस हुलिए के किसी भी लापता युवक के बारे में जानकारी होने पर तुरंत मोहम्मदगंज थाने को सूचित करें.
 

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड में लंबे समय से लंबित लैंड सर्वे से जुड़े गोकुलचंद जनहित याचिका मामले में हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है.