सनसनी

मायापुर रेलवे ट्रैक पर मिला 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के कई निशान; इलाके में सनसनी

मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक संख्या 159/8 पर मिला शव, ट्रेन से गिरने की आशंका; पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मायापुर रेलवे ट्रैक पर मिला 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के कई निशान; इलाके में सनसनी

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मायापुर रेलवे ट्रैक संख्या 159/8 पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अप और डाउन लाइन के बीच लगभग 42 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, मृतक का शव रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा हुआ था. उसके सिर पर चोट के कई निशान थे. शरीर पर गंभीर चोटें थीं, जबकि दाहिना पैर टूटा हुआ था. शव खून से लथपथ अवस्था में मिला. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि संभवतः ट्रेन से गिरने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ होगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है.

इधर, पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की. पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: सीसीएल के पारेज परियोजना क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित 50 टन कोयला सीआईएसएफ ने किया जब्त

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026
छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा पर बिहार में हुआ 16 हजार करोड़ का कारोबार, CAIT ने जारी किये आंकड़े 

छठ पूजा को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है.

18 November 2026
बिहार में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, 20 नवंबर से बारिश के आसार 

बिहार में ठंड की दस्तक! सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, 20 नवंबर से बारिश के आसार 

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है. बारिश होने से ठंड और भी अधिक बढ़ सकती है. 

18 November 2026