जंगल में मिला शव

गम्हरिया: मोहनपुर जंगल में पेड़ से लटकता मिला 29 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

By : Dipali Kumari
गम्हरिया: मोहनपुर जंगल में पेड़ से लटकता मिला 29 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 
गम्हरिया/डेस्क:
सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर जंगल में आज रविवार सुबह पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है. युवक की पहचान अर्जुन मंडल ग्राम- मोहनपुर रूप में हुई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार सुबह मोहनपुर जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकते युवक के शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया. 

फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: बैंक से पीछा करते घर तक पहुंचा चोर, दिनदहाड़े घर से उठा लिया रुपयों से भरा थैला

संबंधित सामग्री

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026
रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

रांची में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के मुकाबले अभी है काफी कम, लेकिन शाम होते ही पहुंच जाएगा खतरनाक के स्तर पर

देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में , 384 AQI के साथ देश में सबसे आगे, रांची अभी 140-170 AQI के है अंदर

08 November 2026
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, असर झारखंड पर भी दिखाई देगा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी भागों में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फ गिरने की है सम्भावना

08 November 2026