जंगल में मिला युवक-युवती का शव

बोकारो: जंगल में लटका मिला युवक-युवती का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका  

सबसे हैरान करने वाली बात है कि युवक की आँख और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं.

By : Dipali Kumari
बोकारो: जंगल में लटका मिला युवक-युवती का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका  

राजेश कुमार/न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
जिला के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां पेक के डुमरिया टांड जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला है. युवती की साड़ी से ही दोनों का शव एक साथ पेड़ पर लटका था. बताया जा रहा है कि युवती शादीशुदा थी. 

युवती पेक थाना क्षेत्र की ही पोखरिया पंचायत की रहने वाली है, जबकि युवक पेक के ही घोवैया गांव का रहने वाला है. सबसे हैरान करने वाली बात है कि युवक की आँख और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, वहीं युवती के शरीर पर भी चोट के निशान हैं. शव करीब 3-4 दिन पुराना है. ग्रामीण प्रेम-प्रसंग में दोनों की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जाता रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार शव से तेज बदबू आ रही थी. इस बदबू के कारण ही ग्रामीण और पुलिस शव तक पहुंच पाए. पेक नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है. शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है. आज रविवार को पोस्टमार्टम के लिए शव तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल भेजा जाएगा. 
दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है और पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है.

इसे भी पढ़ें: थाने में सुरक्षा मांगने पहुंची महिला से थाना में दुष्कर्म !  वायरलेस ऑपरेटर गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत छह निलंबित

संबंधित सामग्री

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026