आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सनसनी

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र की बगैया पंचायत स्थित उदयगढ़ गांव के टोला चोड़ार में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पंचायत भवन के समीप स्थित आहार (तालाब) से दो सगे नाबालिग भाइयों के शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान चोड़ार निवासी उमाशंकर राम के पुत्र आयुष कुमार (10 वर्ष) और पीयूष कुमार (8 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है..

पुरानी रंजिश और धमकी का आरोप

घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. परिजनों का आरोप है कि रविवार की सुबह गांव के ही एक युवक के साथ किसी बात को लेकर उनका तीखा विवाद हुआ था. आरोप के अनुसार, विवाद के दौरान उक्त व्यक्ति ने परिवार को देख लेने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. इसके बाद शाम को अचानक दोनों बच्चों के शव आहार में मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है. परिजनों का कहना है कि यदि बच्चों की मौत डूबने से भी हुई है, तो इसके पीछे की परिस्थितियों और सुबह दी गई धमकी की गहनता से जांच होनी चाहिए.

घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को आहार से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और मामले के हर संभावित पहलू पर छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. फिलहाल सुबह हुए विवाद, बच्चों के आहार तक पहुंचने की परिस्थितियों और रंजिश से जुड़े सभी बिंदुओं पर सूक्ष्मता से जांच की जा रही है. परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

संबंधित सामग्री

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

झारखंड

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

कमल किशोर सिंह ‘रिंकू’ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया