न्यूज11 भारत
बोकारो/डेस्क: बोकारो के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब 9 किलोमीटर दूर की बताई जा रही है. सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर एक युवक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में हुई है, जो गोमिया प्रखंड के मडवाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव का निवासी बताया गया है. दूसरे युवक की पहचान दीपक सोरेन के रूप में हुई है, जबकि तीसरे युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक ट्रेन की चपेट में आए हैं, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, उम्र सीमा में छूट देकर दावेदारी पर विचार का आदेश