न्यूज11 भारत
गोमिया/डेस्क: शादी में देरी से नाराज प्रेमी-प्रेमिका ने पेड़ पर फंदे से झूलकर आत्महत्या की. घटना चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के मुरपा गांव की है जहां सुबह-सुबह एक पेड़ पर दो शव को फंदे के सहारे झूलता देखा गया. पुलिस पहुंचने से पूर्व आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा दोनों शवों को नीचे उतारा गया तो युवती की पहचान मुरपा गांव निवासी सावित्री कुमारी के रूप में हुई वहीं युवक को विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी के रूप में किया गया. जिसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस और युवक के परिजनों को सूचना दी. दोनों के परिजनों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी की जिद्द कर रहे थे. लेकिन हमलोगों ने एक वर्ष का समय लिया था. इसी बीच होली के एक दिन पूर्व मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकले,जिसके बाद से दोनों वापस नहीं लौटे. आज तीसरे दिन सुबह प्रेमिका (युवती) के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दोनों को एक पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ मिला. वहीं सूचना पर पहुंची चतरो चट्टी थाना पुलिस का कहना है कि कारणों का पता नहीं चला है, छानबीन जारी है. दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल