रांची में दिल दहला देने वाली घटना, धुर्वा डैम में मिले तीन पुलिसकर्मियों के शव, एक अन्य की तलाश जारी

By : Mansi Kumari
रांची में दिल दहला देने वाली घटना, धुर्वा डैम में मिले तीन पुलिसकर्मियों के शव, एक अन्य की तलाश जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में शनिवार अहले सुबह बड़ा हादसा सामने आया हैं. धुर्वा डैम में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) जमशेदपुर के दो बॉडीगार्ड और एक सरकारी चालक की मौत हो गई. तीनों के शव डैम से बरामद कर लिए गए है, जबकि एक अन्य व्यक्ति के डूबे होने की आशंका जताई जा रही हैं. उसकी खोजबीन अभी जारी हैं.

मृतकों की पहचान चालक सत्येंद्र कुमार सिंह, सिपाही रॉबिन कुमार कुजूर और उपेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई हैं. सभी स्विफ्ट कार में सवार थे और ज्यूडिशियल अकादमी से निकले थे. आशंका है कि कार डैम में सीधे जा गिरी, जिसकी जानकारी कार की जलती लाइट के पानी में दिखने पर हुई. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने कार्रवाई कर तीनों शवों को बाहर निकाला. घटना स्थल से दो हथियार भी बरामद किए गए हैं. नगड़ी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई. फिलहाल एक और शव होने की चर्चा सामने आ रही है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! रांची समेत 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

 

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
भागलपुर में अलर्ट पर अग्निशमन विभाग, 17 संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर 

भागलपुर में अलर्ट पर अग्निशमन विभाग, 17 संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर 

दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर भागलपुर में अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

07 November 2026
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग

07 November 2026