भरनो प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, तीन यूनिट रक्त संग्रहीत

रक्तदान शिविर

भरनो प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, तीन यूनिट रक्त संग्रहीत

शिविर में अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया

भरनो प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित तीन यूनिट रक्त संग्रहीत

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को सदर अस्पताल गुमला के ब्लड बैंक के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का उद्घाटन बीडीओ अरुण कुमार सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जाहिद अख्तर ने संयुक्त रूप से किया.शिविर में अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया.

इस दौरान कुल तीन यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.उद्घाटन के अवसर पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है.एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है.उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए,ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की कमी से किसी मरीज की जान खतरे में न पड़े.वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जाहिद अख्तर ने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है.इससे शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता,बल्कि शरीर नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है,जिससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है.

उन्होंने लोगों से रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.शिविर के दौरान ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया.साथ ही रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को आवश्यक चिकित्सीय सलाह भी दी गई.अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की बात कही.मौके पर बीपीएम रवींद्र कुमार,प्रवीण कुमार,ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार,उपेंद्र कुमार, सुनील उरांव,अनिल उरांव,प्रेम प्रसाद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: भरनो में एसआईआर को लेकर बीएलओ -सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण, दावा-आपत्ति व सत्यापन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

संबंधित सामग्री

सिमडेगा: जंगली हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत, गांव में दहशत का माहौल 

झारखंड

सिमडेगा: जंगली हाथी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत, गांव में दहशत का माहौल 

कल शनिवार की रात हाथी खदेड़ने के दौरान दो ग्रामीणों को जंगली हाथी ने पटक का मार डाला

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है.