गावां में प्रखंड स्वास्थ्य समिति की बैठक रद्द, नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि, पूर्व के...

गावां में प्रखंड स्वास्थ्य समिति की बैठक रद्द, नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि, पूर्व के भुगतान नहीं होने से विधायक प्रतिनिधि ना

गावां में प्रखंड स्वास्थ्य समिति की बैठक रद्द नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि पूर्व के भुगतान नहीं होने से विधायक प्रतिनिधि ना

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को प्रखंड स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बीडीओ, चिकित्सा प्रभारी, बीपीएम के अलावा विधायक प्रतिनिधि ही सिर्फ पहुंचे थे. प्रमुख, उपप्रमुख आदि की उपस्थिति नहीं होने के कारण बैठक में किसी भी प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सका. बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि अगले बैठक में अस्पताल के विकास को लेकर सभी प्रस्ताव पारित किया जाएगा. वहीं विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने कहा कि पूर्व में लिए गए प्रस्ताव और किए गए कार्य का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी करते हुए जल्द भुगतान कराने की मांग की. इसपर चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेश्वरम ने कहा कि पूर्व प्रभारी के द्वारा कराए गए कार्य का मेरे पास बिल नहीं है, इस कारण भुगतान नहीं हो सका है. जिसपर मुन्ना सिंह ने कहा कि पहले पुराना बकाया क्लियर कराया जाए उसके बाद नया बैठक हो, यह कहकर वह चैम्बर से बाहर निकल गए

यह भी पढ़ें: सीए फाइनल परीक्षा में गावां की आफरीन खान ने मारी बाजी, पिता देवघर में चलाते हैं मिठाई की दुकान

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.