हुसैनाबाद टाउन हॉल परिसर में 355 असहाय गरीबों के बीच कंबल वितरण, ठंड में कंबल पा...

हुसैनाबाद टाउन हॉल परिसर में 355 असहाय गरीबों के बीच कंबल वितरण, ठंड में कंबल पाकर लाभुकों ने जताया आभार

विधायक, एलआरडीसी, कार्यपालक पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया वितरण

हुसैनाबाद टाउन हॉल परिसर में 355 असहाय गरीबों के बीच कंबल वितरण ठंड में कंबल पाकर लाभुकों ने जताया आभार

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:- 
पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत अंतर्गत कर्पूरी मैदान के समीप स्थित टाउन हॉल परिसर में कड़ाके की ठंड और कनकनी को देखते हुए असहाय, वृद्ध, विधवा एवं गरीब लोगों के बीच जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा प्राप्त 355 कंबलों का वितरण किया गया. इस अवसर पर हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, एलआरडीसी गौरांग महतो तथा कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया. वितरण के दौरान हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में वृद्ध, विधवा, गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न हो, इसके लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं. एलआरडीसी गौरांग महतो ने कहा कि प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबलों का वितरण किया जा रहा है, जिससे असहाय लोगों को ठंड के मौसम में राहत मिल सके. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के 355 जरूरतमंद लाभुकों को कंबल उपलब्ध कराया गया है. ठंड को देखते हुए आगे भी सभी वार्डों में जरूरतमंदों के लिए राहत कार्य जारी रहेंगे. कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी. ठंड के मौसम में कंबल मिलने से लाभुकों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया. इस मौके पर रुपेश सिंह नाजीर, जेई अजीत गुप्ता, सुधांशु तिवारी, बृजलाल यादव, अभिजीत दुबे, आशीष सिंह, सलीम, विक्रम कुमार, रणजीत दुबे, शिवशंकर उरांव, राकेश सिंह, कर्मी रवि यादव, संजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ेंः- Silver King Countries: इस देश के पास है सबसे अधिक चांदी, भारत के ज्वेलरी दुकानों में खपत होता है सबसे ज्यादा चांदी

संबंधित सामग्री

पांडरा पंचायत में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन, 410 लाभार्थियों को केवाईसी-योजनाओं से जोड़ा गया

झारखंड

पांडरा पंचायत में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन, 410 लाभार्थियों को केवाईसी-योजनाओं से जोड़ा गया

सड़क में गड्डा या गड्डे में सड़क! लोग कंफ्यूज, जर्जर सड़क कभी भी ले सकती राहगीरों की जान

झारखंड

सड़क में गड्डा या गड्डे में सड़क! लोग कंफ्यूज, जर्जर सड़क कभी भी ले सकती राहगीरों की जान

चांडिल: हारूडीह गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की भी हो रही तलाश

झारखंड

चांडिल: हारूडीह गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की भी हो रही तलाश

झारखंड शराब घोटाला: Welcome Distilleries के निदेशक राजेंद्र जायसवाल को मिली डिफॉल्ट बेल

झारखंड

झारखंड शराब घोटाला: Welcome Distilleries के निदेशक राजेंद्र जायसवाल को मिली डिफॉल्ट बेल

चांडिल: मुरू में कलश यात्रा के साथ नवाह्न पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

झारखंड

चांडिल: मुरू में कलश यात्रा के साथ नवाह्न पारायण महायज्ञ का शुभारंभ