न्यूज11 भारत
चंदवा/डेस्क: पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश के बाद चंदवा में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला. चंदवा के इंदिरा चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया.
इस दौरान भाजपा लातेहार जिला के चंदवा मंडल के कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी ने पार्टी की इस बड़ी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है. उन्होंने आगे भी इसी तरह जनता के हित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया.
मौके पर उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह,रिकी वर्मा सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद,मंटू केशरी, राजकुमार पाठक,समेत कई ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर जनता की मुहर है.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: प्रखंड क्षेत्र के जालंत मुद्दों को लेकर स्थानीय जनता प्रतिनिधियों ने किया आम सभा का आयोजन