न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के विधिवत पदभार ग्रहण के बाद अब झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू भी आगामी 23 जनवरी वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण करेंगे. 23 जनवरी को प्रदेश कार्यालय में पार्टी द्वारा पूजा एवं हवन कार्यक्रम आयोजित है. तत्पश्चात साहू निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण शामिल होंगे.
24 जनवरी से प्रदेश अध्यक्ष का निर्धारित है प्रवास कार्यक्रम
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संताल परगना प्रमंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने बताया कि 24 और 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू का प्रदेश के 5 जिलों में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित है. उन्होंने बताया कि आगामी 24 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष अपने आवास से चलकर रामगढ़, हजारीबाग होते हुए डुमरी पहुंचेंगे. 12.30बजे अपराह्न गिरडीह जिला समिति के द्वारा स्वागत समारोह आयोजित है. तत्पश्चात 3.30 बजे नरेंद्र भवन जसीडीह में देवघर जिला के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा.
बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जिला कार्यालय देवघर में रात्रि विश्राम करेंगे. सहाय ने बताया कि 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू प्रातः 8 बजे देवघर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. बताया कि बाबाधाम देवघर से दुमका जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा तालझारी, नंदी चौक बासुकीनाथ, जामा चौक, टॉवर चौक दुमका के बाद 11.30 बजे पूर्वाह्न सिदो कान्हो इनडोर स्टेडियम दुमका में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित है. बताया कि 25 जनवरी को ही 2 बजे फतेहपुर जामताड़ा और शाम 5 बजे धनबाद टाउन हॉल में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित है.
ये भी पढ़ें- बसंत पंचमी के दिन पदभार ग्रहण करेंगे BJP के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू