न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: झारखंड में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बालूमाथ शाहिद चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता के नेतृत्व में मुरपा मोड़ पर राज्य सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया.यह विरोध प्रदर्शन सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक पीड़िता के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुष्कर्म की गंभीर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया गया.
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने, दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने तथा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार लाने की मांग की. भाजपा नेताओं ने कहा कि पुलिस थाना परिसर में ही महिला के साथ ऐसी गंभीर घटना सामने आना बेहद चिंताजनक है. जब सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले तंत्र पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं, तो आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता होना स्वाभाविक है.कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं सरकार के सुरक्षा संबंधी दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं. पुतला दहन के माध्यम से भाजपा ने किया राज्य सरकार से महिला सुरक्षा के मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की मांग की.
मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामकुमार गुप्ता ,मण्डल महामंत्री राजेंद्र प्रसाद रघुनंदन सोनी झाबर मुखिया वासुदेव उरांव अर्जुन साव अर्जुन सिँह बिनोद साव विधयाक प्रतिनिधि मो अनवर जितेंद्र साव राजकुमार प्रसाद आशीष ओझा बहादुर गंझु ऐश्वर्या राम कैलाश यादव सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: पूर्व मुखिया माताल मांडी की मां के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि