न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा ने आज प्रेसवार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय परिषद के सदस्य गण के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. डॉ वर्मा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से झारखंड में भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है. प्राथमिक, सक्रिय सदस्यता अभियान के साथ बूथ समिति, मंडल और जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई है. अब संगठन पर्व के अंतिम चरण में आगामी 13 और 14 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय परिषद के सदस्यगण का चुनाव होगा.
डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने राज्य चुनाव अधिकारी के रूप में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि जुएल उरांव 12 जनवरी को देर शाम रांची पहुंचेंगे.13 जनवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय परिषद के सदस्य का नामांकन होगा. दोपहर 2 बजे 3 बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी होगी. शाम 5 बजे तक इसी दिन नामांकन वापसी भी हो सकेगी.
डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि 14 जनवरी को 2 बजे अपराह्न हरमू रोड स्थित कार्निवाल हॉल में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य गण के नामों की विधिवत घोषणा होगी. यदि प्रदेश अध्यक्ष केलिए एक से अधिक नामांकन पत्र स्वीकृत होने की स्थिति में मतदान कराए जाएंगे. इस प्रकार 14 जनवरी को भाजपा झारखंड के संगठन पर्व का विधिवत समापन होगा.





ये भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान : व्यवस्था से बढ़ी रफ्तार, 16.12 लाख किसानों का पंजीकरण पूरा