न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जमशेदपुर में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले को लेकर बीजेपी झारखंड लोक भवन पहुंची है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. नेता प्रतिपक्षबाबूलाल मरांडी और पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही भी लोकभवन पहुंचे. प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर से भाजपा नेता अभय सिंह और स्व. हिमांशु सिंह के पिता भी साथ में थे. लोग भवन पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से बातचीत भी की और करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या मामले में उचित कदम उठाने की मांग की.
जमशेदपुर में हिमांशु सिंह के हत्याकांड के मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सीबीआई से जांच की मांग की है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर जमशेदपुर में घटी घटना की पूरी जानकारी दी है और यह मांग रखी है कि इसको लेकर सीबीआई जांच हो.
बीजेपी के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा है जमशेदपुर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और इन्होंने भी कहा है इस हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच हो.
स्वर्गीय हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह ने कहा है अपराधियों को फांसी की सजा मिले.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की तीन 3 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को होगा मतदान, TMC सांसदों के इस्तीफे के बाद सीट हुई है खाली