चाईबासा में बिजली महंगाई और पेयजल संकट पर भाजपा का हल्ला बोल, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चाईबासा में बिजली महंगाई और पेयजल संकट पर भाजपा का हल्ला बोल, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चाईबासा में बिजली महंगाई और पेयजल संकट पर भाजपा का हल्ला बोल सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
बिजली की बढ़ी दरों और भीषण पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को चाईबासा में भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. भाजपाइयों ने हांडी, डब्बा और बर्तन लेकर गौशाला चौक से जिला समाहरणालय तक विशाल रैली निकाली.

पूर्व CM और सांसद भी हुए शामिल
प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई और भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समाहरणालय के समक्ष धरना दिया.

गीता कोड़ा ने सरकार को बताया निकम्मी
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, "हेमंत सरकार पूरी तरह से निकम्मी साबित हुई है. चाहे चापाकल की बात हो, पेयजल आपूर्ति हो या बिजली आपूर्ति, हर मोर्चे पर सरकार फेल है." इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "क्या हुआ तेरा वादा." 

बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण: मधु कोड़ा 
मधु कोड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा. भाजपा ने मांग की कि बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस ली जाए.आज गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, लेकिन सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है. बिजली कटौती से लोग परेशान हैं और महंगी बिजली ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. झारखंड सरकार में सिर्फ लूट मचा हुआ है धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है. 24 घंटे बिजली-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

एक सप्ताह का अल्टीमेटम
भाजपा ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है. भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो भाजपा आम जनता के साथ उग्र आंदोलन करेगी.

संबंधित सामग्री

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

झारखंड

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

झारखंड

गढ़वा DC ने सोन–कनहर परियोजना की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

झारखंड

गढ़वा DC अनन्य मित्तल के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राजस्व संबधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर करें पूर्ण: उपायुक्त

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल

झारखंड

लातेहार जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, दो की मौत, चार घायल