न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में प्रदेश अध्यक्ष सहित सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में आज (1 मार्च) हवेली बैंक्वेट हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष गण, प्रदेश और जिलों की प्रशिक्षण टोली शामिल हुई. बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी सहित प्रदेश प्रभारी एवं सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय टोली के सदस्य राजकुमार फ़लवारिया, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पी एन सिंह,डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,रघुराज पांडेय ,केके गुप्ता, बबलू भगत,प्रियंका रंजन,उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने किया.
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ता निर्माण की कुंजी है. पार्टी की रीति नीति, कार्य पद्धति, इतिहास विकास से कार्यकर्ताओं को परिचित कराना, यह महत्वपूर्ण है. संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा का एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता हमारे विरोधियों के सैकड़ों पर भारी पड़ता है. उन्होंने कहा कि भाजपा मां भारती को सर्वोच्च शिखर पर आसीन करने केलिए संकल्पित है. हमारे पूर्वजों ने जो दृढ़ संकल्प लिया है उसे पूरा करने की जिम्मेवारी आज की पीढ़ी पर है. संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि भारत को आत्म निर्भर भारत बनाने केलिए पार्टी के करोड़ों प्रशिक्षित विचारवान कार्यकर्ता जरूरी है.
प्रदेश अध्यक्ष सहित सांसद आदित्य साहू ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है. देश की अधिकांश पार्टियां आज परिवार के विरासत तक सिमट गई है लेकिन भाजपा अपने वैचारिक अधिष्ठान के बल पर दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव से भरे हैं. जिसका परिणाम है कि आज भारत विश्व में अपना परचम लहरा रहा. भारत के तिरंगे की ताकत बढ़ी है. सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के भाव से भरे हुए कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं.
प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री के पंच प्रण को जन जन तक लेकर जाने की जरूरत है. जिसमें सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी, सर्व समावेशी भाजपा के साथ पर्यावरण और स्थानीय उत्पाद के उपयोग केलिए वोकल फॉर लोकल का आह्वान है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और भाजपा एनडीए की डबल इंजन सरकारों की उपलब्धियों से जन जन तक लेकर जाने की जरूरत है. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम को मार्च अप्रैल तक पूर्ण करने की योजना को पूर्ण करें.
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता