बरवाडीह: JPSC में कथित धांधली के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, युवाओं के...

JPSC

बरवाडीह: JPSC में कथित धांधली के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, युवाओं के समर्थन में सड़कों पर उतरी BJP

JPSC में कथित धांधली और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कल भाजपा बरवाडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला.

बरवाडीह jpsc में कथित धांधली के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस युवाओं के समर्थन में सड़कों पर उतरी bjp 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) में कथित धांधली और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कल शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बरवाडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने किया. मशाल लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की.

मशाल जुलूस की शुरुआत बरवाडीह बाजार स्थित भाजपा कार्यालय से हुई. जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई.

सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि झारखंड के युवाओं ने सरकारी नौकरी की उम्मीद में वर्षों तक कठिन परिश्रम किया है. यदि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं होगी तो युवाओं का व्यवस्था और सरकार से भरोसा उठ जाएगा. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

प्रमुख सुशीला देवी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. वहीं उप प्रमुख वीरेंद्र जयसवाल ने कहा कि युवा राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं, लेकिन आज वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. सरकार को रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर गंभीरता से काम करना चाहिए.

जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह ने कहा कि JPSC जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि लाखों युवाओं की उम्मीदें इससे जुड़ी हैं. सरकार को युवाओं की आवाज सुनते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए.

सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार युवाओं के साथ किए गए रोजगार संबंधी वादों को पूरा करने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के युवा अपने भविष्य को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.

युवा नेता पारस जयसवाल ने कहा कि झारखंड के युवा अपने अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के हितों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी.

इस मौके पर जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बंटी ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री हेमंत कश्यप, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप पासवान, सागर कुमार, धीरेंद्र सोनी, रुपतेश्वर सिंह, ओम प्रकाश लाल, कृष्णा कसेरा, विष्णु राम, नन्दलाल प्रसाद, जुगेश्वर सिंह, रितिक सोनी, मनोज सिंह, विरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर बैठेंगे विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर बैठेंगे विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

मांदर की थाप पर होने वाला सामूहिक नृत्य हो, सरहुल और करमा जैसे पर्व हो या जंगल से मिलने वाली वन उपज सिमडेगा के सामाजिक जीवन में आदिवासी संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है.