न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: करोड़ों के टेंडर घोटाला में आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल के खिलाफ मुंह खोलते हुए बिंदेश्वर राम ने उनकी पत्नी को प्रॉपर्टी दिलवाने की बात कुबूल की है. ईडी के विशेष कोर्ट में सोमवार को सुनवाई ED की ओर से बिंदेश्वर राम ने गवाही दर्ज कराते हुए यह बात कही है.
बिंदेश्वर राम ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और संजीव उनकी पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदवाई थी. बिंदेश्वर राम की गवाही के बाद अब मंगलवार को ED की ओर से संतोष कुमार का बयान दर्ज करवाया जायेगा. बता दें कि संतोष कुमार इंजीनियर और ठेकेदारों से पैसा कलेक्शन करने की भूमिका में था.
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को बोकारो के निजी अस्पताल में किया गया भर्ती, अचानक बिगड़ी थी तबीयत