बाइक में आग

निरसा: घर के बाहर खड़ी बाइक में देर रात लगी आग, वाहन जलकर राख

आग की तेज लपटों से घर का प्लास्टर टूटकर गिर गया और पाइप भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया.

By : Dipali Kumari
निरसा: घर के बाहर खड़ी बाइक में देर रात लगी आग, वाहन जलकर राख

धर्मेंद्र शर्मा/ राजेश शर्मा/न्यूज़11 भारत 
निरसा/डेस्क:
कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत सलीका रेलवे लाइन के समीप केएफएस क्वार्टर में सोमवार की अहले सुबह अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगा दिए जाने की घटना सामने आई है. आग इतनी भयावह थी कि टीवीएस स्पोर्ट्स (JH 10CS 3081) मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई. वहीं, आग की तेज लपटों से घर का प्लास्टर टूटकर गिर गया और पाइप भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना सोमवार अहले सुबह करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है. मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी. बाइक में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घटना की निंदा की.

घटना की जानकारी देते हुए माधुरी कुमारी की मां गुड्डी देवी ने बताया कि उनके बेटे ने रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी और इसके बाद सभी सोने चले गए थे. सोमवार अहले सुबह करीब ढाई बजे अचानक फटफट की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर जब वे बाहर निकलीं तो देखा कि मोटरसाइकिल धू-धू कर जल रही है.

इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया. हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक पूरी मोटरसाइकिल जलकर राख हो चुकी थी. आग की तपिश से घर का प्लास्टर टूटकर गिर गया और पाइप भी जल गया.

मोटरसाइकिल में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है. परिजनों को आशंका है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर मोटरसाइकिल में आग लगाई गई हो सकती है. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: ED अफसरों पर FIR मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, राज्य सरकार पर लगा जुर्माना

संबंधित सामग्री

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026
पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026
मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर सोने के जेवरात समेत ईंट भट्ठा के पैसे पर हाथ साफ कर दिया.

11 November 2026