न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के कोकर सुभाष चौक के पास दो मीडिया कर्मियों पर बाइक सवार दो असामाजिक तत्वों ने छिनतई के इरादे से जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुराने विवाद या आपसी रंजिश की वजह से घटना हुई या इसकी कोई और वजह है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर! झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में अब नहीं होगी दवाइयों की किल्लत