न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची/डेस्क: धुर्वा से गायब हुए भाई-बहन को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. मकर संक्रांति से ठीक पहले लापता बच्चों के परिवार में 'खरमास' खत्म हो गया और बड़ी खुशी घर आयी है. 2 जनवरी से लापता बच्चे हुए बरामद कर लिये गये है. दोनों मासूम बच्चों को रामगढ़ की चितरपुर से बच्चों की हुई बरामदगी हुई है. बच्चों के परिजनों को जानकारी दे दी गयी है. दोनों बच्चे सुरक्षित है और पुलिस बच्चों को लेकर रांची आ रही है.
बता दें कि धुर्वा के मौसी बाड़ी के निकट से दोनों मासूम और भाई-बहन अंश औरअंशिका 2 जनवरी को गायब हो गये थे. आज उनके गायब होने का 12वां दिन था. इन दोनों बच्चों के गायब होने के बाद इनके गायब होने की आवाज रांची और झारखंड ही नहीं, बल्कि देश में भी गूंजी. सत्ता-पक्ष और विपक्ष ने रांची और झारखंड प्रशासन की चूलें हिलाकर रख दी थीं. राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग तक ने स्वतः संज्ञान लेते हुए झारखंड प्रशासन को सख्त चेतावनी तक जारी कर दी थी. आखिरकार तमाम लोगों का प्रयास रंग लाया और दोनों मासूमों की सुरक्षित बरामदगी सम्भव हो पायी है.

विस्तृत खबर की प्रतीक्षा की जा रही है.
यह भी पढ़ें: पटना सिटी का मशहूर तिलकुट मकर संक्रांति को बना रहा खास, मलाई-मावा के साथ शुगर फ्री तिलकुट पर लोग लट्टू