घाघरा साइकिल से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, नियमित बढ़ेगी स्कूलों में उपस्थिति: गणेश राम महतो

घाघरा साइकिल

घाघरा साइकिल से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, नियमित बढ़ेगी स्कूलों में उपस्थिति: गणेश राम महतो

घाघरा कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को दोपहर 12 बजे घाघरा मध्य विद्यालय परिसर में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

घाघरा साइकिल से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान नियमित बढ़ेगी स्कूलों में उपस्थिति गणेश राम महतो

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को दोपहर 12 बजे घाघरा मध्य विद्यालय परिसर में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय टोटाम्बी के 60 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. इनमें 30 छात्र एवं 30 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई. कार्यक्रम में घाघरा कल्याण पदाधिकारी गणेश राम महतो ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुए कहा कि सरकार की साइकिल योजना का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों से राहत दिलाना है. इससे छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकेंगे और उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी. उन्होंने बताया कि घाघरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच कुल 1293 साइकिलों का वितरण किया जाना है. सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए इस योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर रही है. इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका अनिता कुमारी, क्लर्क सोमनाथ उरांव सहित लाभुक छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.