प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित 12वीं परीक्षा परिणाम में भरनो प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल तुरीअंबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है.विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में खुशी की लहर है. खास बात यह रही कि साइंस संकाय में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया,जबकि आर्ट्स में छात्र आगे रहे.
साइंस संकाय में छात्रा अनु कुमारी ने 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया.वहीं लीलावती कुमारी ने 70.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया.तनुजा कुमारी 66.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं,जबकि मोनिका कुमारी ने 55.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया.
आर्ट्स संकाय में छात्र जितेश उराँव ने 74.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया.अंजनी कुमारी 71.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि नंद किशोर ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया.आर्ट्स संकाय के परिणामों की बात करें तो कुल 43 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी,34 द्वितीय श्रेणी और 1 छात्र तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं,जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का परिचायक है.विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलवीर तिग्गा एवं अन्य शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.विद्यालय के इस बेहतर प्रदर्शन से न केवल संस्थान का मान बढ़ा है,बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है. वहीं दूसरी ओर प्लस टू हाई स्कूल भरनो के इंटर में आर्ट्स एवं साइंस में छात्र छात्राओं ने शत प्रतिशत रिजल्ट रहा.विद्यायल की एचएम वरदानी टोप्पो ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी उजली भविष्य की कामना की है.
यह भी पढ़ें: गावां के ककमारी निवासी आदर्श कुमार ने कॉमर्स में जिला में पाया 8वां स्थान, बढ़ाया स्कूल का मान*