प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ अरुण कुमार सिंह के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को एमडीएम स्टीयरिंग एवं मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अरुण कुमार सिंह ने की.बैठक में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति,मध्याह्न भोजन (एमडीएम)के सुचारू संचालन,पोषण वाटिका एवं किचन गार्डन की व्यवस्था, तिथि भोजन कार्यक्रम,आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा प्रतिदिन एसएमएस रिपोर्टिंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में एमडीएम योजना का संचालन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए,ताकि बच्चों को पौष्टिक आहार का लाभ नियमित रूप से मिल सके.बैठक में सावित्री बाई फुले योजना के तहत फॉर्म भरने में आ रही तकनीकी एवं अन्य दिक्कतों पर भी चर्चा हुई.संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कर पात्र छात्राओं को योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए.इसके अलावा छात्र-छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य जांच, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा खिलाने,तथा स्कूली बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र निर्माण से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया.अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ हर पात्र बच्चे तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए.बैठक के अंत में बीडीओ ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया,ताकि प्रखंड के विद्यालयों में शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकें.
बैठक में सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशुल टोप्पो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मंजू खाखा,बीपीओ सूरज लकड़ा,बीआरपी समीम एजाज,सीआरपी भूषण केशरी,विजय कुमार,शशि भूषण साहू,नूर एहसान, शिक्षक नकुल सरकार,गुलाम अर्जक जाहिद,सोनिया देवी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: अनियंत्रित होकर धान लगे खेत में जा घुसी स्वर्ण व्यवसायी की कार, बाल-बाल बचा व्यवसायी