बेंतीबगदा का रहस्यमय गर्म कुंड, आस्था और अद्भुत प्राकृतिक रहस्य का संगम

बेंतीबगदा का रहस्यमय गर्म कुंड, आस्था और अद्भुत प्राकृतिक रहस्य का संगम

बेंतीबगदा का रहस्यमय गर्म कुंड आस्था और अद्भुत प्राकृतिक रहस्य का संगम

संजय कुमार साहू/न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची जिले के कांके विधानसभा क्षेत्र के बुढ़मू से 10 किमी. की दूरी में स्थित बेंतीबगदा में एक ऐसा रहस्यमय कुंड है, जिसका पानी सर्दियों की कड़कड़ाती ठंड में भी गर्म रहता है. यह दृश्य जहां लोगों को हैरान करता है. वहीं श्रद्धा और विश्वास का केंद्र भी बन चुका है. स्थानीय लोग इसे दैविक आशीष का प्रतीक मानते है. चारों ओर फैली हरियाली और पास ही फैली लाइमस्टोन की खदानों के बीच यह कुंड किसी स्वर्गिक धाम से कम नहीं लगता. आसपास की शांत वादियों में जब भोर की पहली किरणें इस कुंड के जल पर पड़ती है तो भाप उठती दिखाई देती है मानो धरती स्वयं कोई दैवी संदेश सुना रही हो।कुंड के पास बना दैविक मड़ई स्थल श्रद्धालुओं के लिए पवित्र आस्था का केंद्र है. कई ग्रामीण यहां पूजा-अर्चना और मन्नतें मांगने आते है. मान्यता है कि इस जल में स्नान करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और शरीर के रोग दूर हो जाते है. हालांकि, कुंड के रखरखाव की कमी यहां की सुंदरता और धार्मिक महत्ता पर असर डाल रही है. आस-पास नालीनुमा गंदगी और स्वच्छता की कमी देखी गई है. इस पवित्र स्थल की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की सख्त जरूरत है. स्थानीय प्रशासन तथा सक्षम लोगों को आगे आकर कुंड की देखभाल और सुधार में योगदान देना चाहिए, ताकि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित और आकर्षक बना रहे. यह स्थान न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसकी प्राकृतिक संरचना भी वैज्ञानिकों को आकर्षित करती है. कहा जाता है कि यहाँ की चट्टानों में मौजूद खनिज तत्व पानी को स्वाभाविक रूप से गर्म बनाए रखते है. प्रकृति का यह अद्भुत चमत्कार और लोक आस्था का संगम बेंतीबगदा के रहस्यमय कुंड को झारखंड की एक अमूल्य धरोहर बनाता है.

यह ही पढ़े: झामुमो नेता अफजल अंसारी ने राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, भूमि मामलों को लेकर सौंपा आवेदन 
 
संबंधित सामग्री

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

सहरसा में दिशा समिति की बैठक, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने के दिए गए निर्देश

बिहार

सहरसा में दिशा समिति की बैठक, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने के दिए गए निर्देश

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

झारखंड

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार