मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह डीएसओ गुलाम समदानी ने सोमवार को बेंगाबाद के झारखंड राज्य खाद्य आपूर्ति गोदाम (एफसीआई गोदाम) का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि गिरिडीह उपायुक्त के निर्देशानुसार वे यहां एफसीआई गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि बेंगाबाद का गोदाम आदर्श गोदाम के लिए सभी कोरम को पूरा कर रहा है, इसलिए इसे आदर्श गोदाम में चयनित किया गया है
इस निरीक्षण के दौरान, डीएसओ ने सभी तरह के अनाज के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, और अन्य सुविधाओं की जांच की. उन्होंने बताया कि बेंगाबाद का गोदाम एकमात्र ऐसा गोदाम होगा जो आदर्श गोदाम के लिए सभी कोरम को पूरा कर रहा है. इस गोदाम में कुछ कमियां है जिसे पूरा करने का एमओ को निर्देश दिया है.
मौके पर मुख्य रूप एमओ नयन शेखर, एजीएम पवन वर्मा, निर्मल साव यादि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई