मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी, जिला गिरिडीह की जिला मंत्री शालिनी वैश्कियार के नेतृत्व में नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह सह अभिनंदन उत्सव समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम बेंगाबाद के करनपुरा स्थित मिडवे ग्रीन होटल में संपन्न हुआ. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नुनुलाल मरांडी, बार काउंसिल सचिव चुन्नू कांत, डॉ. राजेश पोद्दार, पुष्पा सिन्हा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, संजीव गुड्डू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश दास, यदुनंदन पाठक, छोटू खान, संत कुमार लालू, प्रवीण राम सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसके साथ ही कई मंडल के मंडल अध्यक्षगण भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे एवम सम्मानित किए गए.
यह भी पढ़ें: रांची के सभी स्कूलों को 19 से 24 जनवरी तक KG से 6ठी तक की कक्षाएं 9 बजे के बाद से संचालित करने का निर्देश