बेंगाबाद: तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से एक छात्र की हुई दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बेंगाबाद: तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से एक छात्र की हुई दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बेंगाबाद तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से एक छात्र की हुई दर्दनाक मौत कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क:  गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंगाबाद- चतरो मुख्य मार्ग पर पेसराटांड़ गाँव समीप गुरुवार को एक द,र्दनाक सड़क हा,दसा हो गया. तेज रफ्तार में सवारियों से भरी एक ऑटो जर्जर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौ,त हो गई, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके अलावा ऑटो में सवार पांच अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं. मृतक की पहचान पिपरिटांड गांव निवासी 18 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल छात्र अमित कुमार यादव भी उसी गांव का रहने वाला है. 

बताया गया कि दोनों हजारीबाग में रहकर पढ़ाई कर रहे थे और गिरिडीह से ऑटो के जरिए हजारीबाग जाने के लिए बस स्टैंड की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पेसराटांड़ के पास खराब सड़क और तेज रफ्तार के कारण ऑटो पलट गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही मृ,तक के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था.

सूचना पाकर बेंगाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और श,व को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. इस संबंध में बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौ,त हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं. मामले की जांच की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र की जर्जर सड़कों और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें:  उपायुक्त ने जिला स्वास्थ्य समिति को दिन-प्रतिदिन सुदृढ़ व बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया

संबंधित सामग्री

पांडरा पंचायत में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन, 410 लाभार्थियों को केवाईसी-योजनाओं से जोड़ा गया

झारखंड

पांडरा पंचायत में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन, 410 लाभार्थियों को केवाईसी-योजनाओं से जोड़ा गया

सड़क में गड्डा या गड्डे में सड़क! लोग कंफ्यूज, जर्जर सड़क कभी भी ले सकती राहगीरों की जान

झारखंड

सड़क में गड्डा या गड्डे में सड़क! लोग कंफ्यूज, जर्जर सड़क कभी भी ले सकती राहगीरों की जान

चांडिल: हारूडीह गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की भी हो रही तलाश

झारखंड

चांडिल: हारूडीह गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की भी हो रही तलाश

झारखंड शराब घोटाला: Welcome Distilleries के निदेशक राजेंद्र जायसवाल को मिली डिफॉल्ट बेल

झारखंड

झारखंड शराब घोटाला: Welcome Distilleries के निदेशक राजेंद्र जायसवाल को मिली डिफॉल्ट बेल

चांडिल: मुरू में कलश यात्रा के साथ नवाह्न पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

झारखंड

चांडिल: मुरू में कलश यात्रा के साथ नवाह्न पारायण महायज्ञ का शुभारंभ