स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड की पर्यटन यात्राओं पर जाने से पहले स्वीडन-स्पेन यात्रा की...

स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड की पर्यटन यात्राओं पर जाने से पहले स्वीडन-स्पेन यात्रा की उपलब्धियां बताएं CM: प्रतुल शाहदेव

2025 के स्वीडन और स्पेन यात्रा से आए निवेश का श्वेत पत्र तो जारी करती सरकार

स्विट्जरलैंड इंग्लैंड की पर्यटन यात्राओं पर जाने से पहले स्वीडन-स्पेन यात्रा की उपलब्धियां बताएं cm प्रतुल शाहदेव

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री की आगामी स्विट्ज़रलैंड और इंग्लैंड की पर्यटन यात्रा पर शुभकामनाएं दी. प्रतुल ने कहा कि शौक बड़ी चीज है. मुख्यमंत्री जी को भी हर नागरिक के तरह सैर सपाटे करने का पूरा अधिकार है. भले ही वह करदाताओं के पैसे पर क्यों ना हो. 

प्रतुल ने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री जी एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते अप्रैल 2025 में स्वीडन और स्पेन की भी यात्रा कर आए थे. स्पेन पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया का सबसे अग्रणी देश में माना जाता है. वह समय ला लीगा फुटबाल लीग और बुल फाइटिंग का भी सीजन था. इसे इत्तेफाक कहें या मुख्यमंत्री का शौक कि मुख्यमंत्री जी ने जितनी देशों की यात्राएं की है, सब पर्यटन के दर्शनीय स्थलों के लिए जाने जाते है. 

प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने पहले दौरे के बाद बड़ी-बड़ी घोषणा की थी कि हजारों करोड़ का निवेश आएगा. समय बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई भी निवेश धरातल पर नहीं उतर रहा है. राज्य सरकार को इस मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि आखिरकार इन यात्राओं पर जो भारी भरकम खर्च होता है उसका प्रतिफल क्या आता है.

प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी चाहते तो इसे सीधे तौर पर पर्यटन या निजी यात्रा का भी नाम दे सकते थे. लेकिन इसको सरकारी दौरा बनाने के लिए एक लंबा चौड़ा नेगेटिव गढ़ा गया. प्रतुल ने कहा कि झारखंड को 6 वर्षों में मुख्यमंत्री को इस कदर औद्योगिक क्षेत्र में इतना समृद्ध बनाना चाहिए था कि लोग निवेश करने के लिए झारखंड आते. निवेश के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती. झारखंड के स्थानीय लघु और मध्यम उद्योगों की स्थिति किसी से छिपी भी नहीं है. हजारों उद्योग रुग्ण उद्योग की श्रेणी में आ गए हैं और राज्य सरकार का इन पर कोई ध्यान नहीं है.

ये भी पढ़ें- कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ऑस्ट्रेलियाई एग्रीकल्चरल काउंसलर की बैठक

 

संबंधित सामग्री

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

झारखंड

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण