बीडीओ ने दी अंतिम चेतावनी, आवास निर्माण शुरू न करने पर वापस होगा पैसा

बीडीओ ने दी अंतिम चेतावनी, आवास निर्माण शुरू न करने पर वापस होगा पैसा

बीडीओ ने दी अंतिम चेतावनी आवास निर्माण शुरू न करने पर वापस होगा पैसा

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  चैनपुर प्रखंड के कातिंग पंचायत में विकास योजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से आदिम जनजाति परिवारों के लिए संचालित पीएम-जनमन आवास योजना की स्थिति का जायजा लिया.चित्तरपुर कोरवा टोली पहुंचे बीडीओ ने उन लाभुकों से सीधी बात की, जिन्होंने आवास की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है. उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आवास का निर्माण तत्काल शुरू नहीं किया गया, तो आवंटित राशि वापस करा ली जाएगी और संबंधितों पर कार्रवाई होगी.

निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने नवनिर्मित खोड़ा चित्तरपुर आंगनबाड़ी केंद्र का भी दौरा किया. उन्होंने भवन की गुणवत्ता देखी और विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका अंजली वर्मा,आवास समन्वयक कमलेश बरला, पंचायत सचिव लक्ष्मण राम, सहित कर्मी मौजूद थे. अंतिम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए. आवास निर्माण में लापरवाही बरतने वाले लाभुकों को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: भरनो के बनटोली गांव में बारह पड़हा जेठ जतरा का आयोजन, विधायक जिगा सुसारण होरो हुए शामिल

संबंधित सामग्री

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट