बसिया: शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण होली मनाने का आह्वान, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

बसिया: शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण होली मनाने का आह्वान, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

बसिया शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण होली मनाने का आह्वान हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत

बसिया/डेस्क:  प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना परिसर के सभागार में आगामी होली के त्योहार को देखते हुए शांति समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई. अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) जयवंती देवगम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया.

​ एसडीओ जयवंती देवगम ने लोगों से अपील की कि वे प्रेम और सौहार्द के साथ होली मनाएं. उन्होंने विशेष रूप से 'ड्रिंक एंड ड्राइव' (नशे में वाहन चलाना) पर नियंत्रण रखने और सड़क पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए.

बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी को जबरन रंग न लगाया जाए और दूसरों के घरों में गंदगी न फेंकी जाए. साथ ही, सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की सलाह दी गई.

उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र की बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर विभागीय अभियंता धीरेंद्र कुमार ने जल्द ही सार्थक समाधान का आश्वासन दिया.
​ 
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 100 पर सूचना दें. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि गलत सूचना या फर्जी शिकायत दर्ज कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

"होली आपसी बैर को भुलाकर गले मिलने का त्योहार है. अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें.

बैठक को एलआरडीसी शेखर कुमार, सीओ नरेश कुमार मुंडा, कार्यपालक दंडाधिकारी मो. आफताब आलम और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने भी संबोधित किया. बैठक में मुखियाओं की अनुपस्थिति पर भी चर्चा की गई.

बैठक के समापन के बाद सभी अधिकारियों और गण्यमान्य लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर मनोज साहू, सुशील कुमार होता, जगदंबा साहू, पिंटू सिंह, सनातन होरो, नवीन मिश्रा, अलीम खान, अनिता देवी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भाकपा माले की शिकायत पर जमीन रसीद वसूली मामला, सीओ ने जारी किए जांच व स्पष्टीकरण पत्र

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम